दर्दनाक हादसा: गाड़ी में सोए रह गए चार लोग, आए थे भूस्खलन कि चपेट में

हिमाचल क्राइम न्यूज़

लाहौल-स्पीति। अशोक कुमार



 हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के थोलंग गांव में हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से मंडी जिला की ग्राम पंचायत टकोली के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. टकोली पंचायत के दो ठेकेदारों देशराज और योगराज ने पांगी भरमौर में रोप-वे की लाईन बिछाने का काम लिया हुआ था. इसके लिए देशराज 6 लोगों के साथ टकोली से पांगी भरमौर के लिए रवाना हुआ. थोलंग गांव के पास भारी बारिश के कारण ये लोग वहीं रुक गए. इतने में इनकी गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई।

उनमें से तीन लोग, ठेकेदार देश राज, होतम चंद और तेज राम भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए, लेकिन शेर सिंह, रूम सिंह, मेहर चंद और नेरत राम की मलबे में दबने से मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि ये सभी गाड़ी में सो रहे थे. एक का शव कल पहुंच गया था जिसका कल ही अंतिम संस्कार कर दिया गया जबकि तीन शव आज सुबह गांव पहुंचे और जिनका आज अंतिम संस्कार किया गया. पंचायत प्रधान सुंदर सिंह ने बताया कि घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. इसमें प्रत्यक्ष रूप से ठेकेदार की गलती है, जिसे भरी बरसात में लोगों को लेकर नहीं जाना चाहिए था. हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए।


तोजिंग नाले में सैलाब में बहे दस में सात लोगों की लाशें मिल गई हैं. अब तीन लोग लापता हैं. ऐसे में एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तलाश कर रही हैं. यहां पर आसपास के कुल तीन पुल बह गए हैं।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए