Bilaspur: एचआरटीसी बस का फटा प्रेशर पंप, बाल-बाल बची सवारियों कि जान

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

बिलासपुर। न्यूज़ डेस्क



जिला बिलासपुर में सोमवार को एचआरटीसी की व्यवस्थाओं की पोल उस समय खूल गई, जब एक बस रूट पर एचआरटीसी बस की प्रेशर पाइप फट गया. वहीं, दूसरे रूट पर क्षमता से अधिक सवारियों से भरी बस चढ़ाई पर पीछे हटने लगी. गनीमत यह रही कि इन दोनों ही मामलों में बस चालकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार मलोथी-बिलासपुर वाया घागस बस 7:15 पर मलोथी से रवाना हुई और जब बस जुखाला के पास पहुंची, तो चढ़ाई पर अचानक पीछे को हटने लगी. हादले के दौरान बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. बस चालक ने काफी मशक्त के बाद बस को कंट्रोल किया और बस से आधी सवारियों को उतारा गया. इस 48 सीटर बस में करीब 100 सवारियां सफर कर रही थी.बस में सवार लोगों ने बताया कि यदि कुछ पल की देरी हो जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. कोरोना के दौरान मलोखर-बिलासपुर वाया ब्रह्मपुखर एचआरटीसी बस रूट बंद कर दिया गया था. जिसके कारण दिक्कत पेश आ रही है. लोगों ने मांग की है कि मलोखर-बिलासपुर वाया ब्रह्मपुखर बस रूट को दोबारा शुरू किया जाए.उधर, ब्रह्मपुखर-बिलासपुर वाया बंदला रूट की जो एचआरटीसी बस ब्रह्मपुखर से चलती है, उस बस की दनोह के पास प्रेशर पाइप अचानक फट गया।


इस बस में करीब 90 लोग सवार थे, जबकि बस की क्षमता 47 है. यहां भी बड़ा हादसा हो सकता था.बता दें कि इस सड़क मार्ग पर पहले भी एक बड़ा हादसा हो चुका है, जिसमें कई लोग मर गए थे. वहीं कुछ दिन पहले भी इस मार्ग पर बस चालक की सूझबूझ से हादसा होने से टला था. हैरानी की बात है कि निगम इन हादसों से भी सबक लेने के बजाए इस रूट पर खराब बसों को भेज रहा है. उधर, इस बारे में आरएम बिलासपुर केएल यादव का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. लेकिन, यदि ऐसा है तो इस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी. इन रूटों पर जल्द नई बसों को भेजने की व्यवस्था होगी।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए