शिमला: भारी बारिश से हुआ भूस्खलन, गाड़ी पर गिरा पत्थर

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा


राजधानी शिमला में मंगलवार रात से जारी बारिश से भारी तबाही हुई है। शहर में जगह-जगह भूस्खलन होने और पेड़ गिरने से लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।


शहर के पंथाघाटी वार्ड के शिवमंदिर के पास भूस्खलन होने से सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर मलबा गिर गया। मौके पर पहुंचे पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने बताया कि बड़े पत्थर गिरने से एक कार चकनाचूर हो गई है। दो और गाड़ियों को हल्का नुकसान पहुंचा है।


भूस्खलन से यहां बिजली ट्रांसफार्मर को भी खतरा पैदा हो गया है। मज्याठ में भी सड़क किनारे की जमीन धंसने से इस पर पार्क स्कॉर्पियो गाड़ी लटक गई। बाद में इसे क्रेन की मदद से निकाला गया। रुल्दुभट्ठा वार्ड में भी भूस्खलन होने से मिनी कुफ्टाधार सड़क बंद हो गई। बैनमोर के धोबीघाट में नाले का मलबा सड़क पर आ गया जिससे आवाजाही बंद हो गई। पार्षद किमी सूद के अनुसार इसे बहाल किया जा रहा है।


जाखू के हॉलीलॉज के पास कर्मचारी आवास पर पेड़ ढहने से छत को नुकसान पहुंचा है। शहर में जगह-जगह पेड़ गिरने और सड़कों पर मलबा आने से बुधवार सुबह यातायात व्यवस्था भी ठप रही। नगर निगम ने शहर में हुए नुकसान का अनुमान लगाने के लिए सभी वार्डों के कनिष्ठ अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी है। सड़कों, रास्तों से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। मेयर सत्या कौंडल ने दोपहर 12 बजे नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में घूमकर नुकसान का जायजा लिया। मेयर ने वन विभाग को गिरे हुए पेड़ तुरंत हटाने को कहा। वन विभाग की टीम ने भी सड़कों पर ढहे पेड़ काटकर यातायात बहाल कर दिया। 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए