किन्नौर में हुए दर्दनाक हादसे से पहले कि सबकी इकट्ठी आखिरी तस्वीर

हिमाचल क्राइम न्यूज़

किन्नौर। ब्यूरो



 हिमाचल प्रदेश में किन्नौर में जिले में हुई लैंडस्लाइड में रविवार को 9 लोगों की मौत हो गई. इनमें चार लोग राजस्थान, दो छतीसगढ़ और एक टूरिस्ट दिल्ली (Delhi) था। वहीं, एक स्थानीय शख्स के अलावा, मोहाली का नवनीत इसमें घायल हुआ है।


अब इस टूर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें सभी सवार ट्रैवरल में दिख रहे हैं. तस्वीर में दिख रहे है कि कुछ लोग सोए हुए हैं और कुछ मुस्कुरा रहे हैं. अंत में अमोघ बापट बैठे हुए हैं. जो कि नेवी में लेफ्टिनेंट थए. हादसे के बाद ट्रैवलर के पचखच्चे उड़ गए थे।


हरियाणा नंबर की यह ट्रैवलर और टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी की ओर से इसे हायर किया गया था. घटना उस वक्त हुई थी, जब सभी सवार छितकुल से कल्पा जा रहे थे और यहां से फिर काजा जाने का प्लान था. सांगला से 7 किमी आगे जब बटसेरी ब्रिज को सभी ने क्रॉस किया तो गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई थी. रिपोर्ट बताती हैं कि केवल मोहाली के घायल नवीन को ही ट्रैवलर से उतरने का मौका मिल पाया था और उन्हें भी हालांकि चोट आई थी।


हादसे में सबसे ज्यादा चार लोग राजस्थान से मारे गए हैं. तीन तो एक ही परिवार से सीकर से थे. इसके अलावा, जयपुर की डॉक्टर दीपा शर्मा भी हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल है. उनके अलावा, सीकर के माया बियानी, रिचा बयानी और अनुराग की जांन लैंडस्लाइड में गई है. वहीं, दिल्ली का एक टूरिस्ट घायल है।


हादसे में मारे गए लोगों को प्रधानमंत्री दफ्तर की ओर से दो दो लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है. वहीं, हिमाचल सरकार सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी. वहीं, सांगला वैली में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सेना की मदद भी ली जा रही है. बता दें कि इससे पहले 12 जुलाई को कांगड़ा के बोह में भूस्खलन में 10 लोगों की मौत हो गई थी. हिमाचल में अब तक 43 दिन के मॉनसून सीजन में 196 लोगों की मौत हुई है. इसमें 100 लोग केवल सड़क हादसों में मारे गए हैं।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए