कुल्लू: हरियाणा से चोरी-छिपे पहुंचे पर्यटक, गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। मुकेश ठाकुर

कोरोना काल के दौरान चोरी-छिपे जिला में प्रवेश करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। पुलिस ने रोपा बैरियर पर पानीपत से आए चार पर्यटकों को बिना कोविड टेस्ट रिपोर्ट के पकड़ा है। ये सभी पार्वती घाटी के कसोल जा रहे थे। पुलिस के अनुसार उनका एक दल रोपा पर चेकिंग पर था। इस दौरान पानीपत से आए चार पर्यटकों को पूछताछ के लिए रोका गया।

पूछताछ पर पर्यटकों ने बताया कि वे पानीपत से आए हैं। पुलिस ने उन्हें कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाने को कहा लेकिन वे रिपोर्ट पेश नहीं कर सके। गहन पूछताछ पर पुलिस ने पाया कि ये सभी पार्वती घाटी के कसोल जा रहे थे। कसोल को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पुलिस बाहरी राज्यों के कई लोगों पर चोरी-छिपे और अधूरे दस्तावेजों के साथ प्रवेश के लिए मामले दर्ज कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि चार पर्यटकों को रोपा बैरियर पर पकड़ा गया है। ये सभी पर्यटक पानीपत से आए थे और कसोल जा रहे थे। लेकिन इनके पास वैध कोविड रिपोर्ट नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए