नादौन में आयोजित होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा डीसी हेमराज बैरवा ने की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने भी रखे सुझाव

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। केशव आहलुवालिया


 जिला हमीरपुर के प्रसिद्ध स्थल नादौन के साथ इस वर्ष एक और अध्याय जुडऩे जा रहा है। यहां इस वर्ष सितंबर में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा आयोजित की जाएगी। संभवत: 24 से 28 सितंबर तक आयोजित की जाने वाली इस स्पर्धा में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा कई अन्य देशों की टीमें भी भाग लेंगी। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग, जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने इस चैंपियनशिप की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने विभिन्न कमेटियों की अधिसूचना भी जारी कर दी है, जिसमें उपायुक्त हमीरपुर को चैंपियनशिप डायरेक्टर बनाया गया है।
 उपायुक्त हमीरपुर एवं चैंपियनशिप डायरेक्टर हेमराज बैरवा ने वीरवार को जिला के अधिकारियों तथा इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने भी नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुडक़र कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
  इस अवसर पर उपायुक्त ने एसडीएम नादौन को राफ्टिंग साइट और इसके आस-पास के स्थानों, मैराथन के रूट, चैंपियनशिप के उदघाटन एवं समापन समारोह स्थल और आयोजन से संंबंधित अन्य स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।  
   उपायुक्त ने इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे प्रतिभागी टीमों की संख्या, मैराथन के निर्णायक मंडल में नियुक्त होने वाले अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों की  संभावित संख्या के बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाएं, ताकि इन सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों के रहने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा सके।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस इवेंट के लिए सभी निर्धारित मानकों के अनुसार ही तैयारियां की जानी चाहिए। विशेषकर, उदघाटन एवं समापन समारोह तथा पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार होना चाहिए। कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राफ्टिंग के माध्यम से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। इसके मद्देनजर एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का व्यापक प्रचार भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
  बैठक के दौरान इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत पाल सिंह ने चैंपियनशिप के संंबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा इसके आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन और सभी विभागों का आभार व्यक्त किया।
 इस अवसर पर एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल और अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत