नादौन सेक्स रैकेट केस में फरार ड्राइवर गिरफ्तार, आरोपी दलाल सरला देवी का है पड़ोसी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
नादौन।  क्राइम डेस्क


 नादौन में सेक्स रैकेट की मुख्य आरोपी सरला देवी उर्फ माता के साथी फरार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस आरोपी को जिला कांगड़ा के बडोली से उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान सुभाष चंद के रूप में हुई है, जोकि मुख्य आरोपी सरला देवी का पड़ोसी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुरूवार के भड़ोली में चालक के घर पर दबिश दी और इसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि चालक सेक्स रैकेट मामले में वाहन के माध्यम से लड़कियों को नादौन के निजी होटल तक पहुंचाने का काम करता था. मंगलवार रात को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद से चालक फरार चल रहा था तथा इसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी.

 क्या है मामला: मंगलवार रात को नादौन के एक निजी होटल में हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया था.कांगड़ा के भड़ोली की निवासी महिला सेक्स रैकेट चला रही थी.

 हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने दलाल के कब्जे से पंजाब की तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है. जानकारी के मुताबिक दलाल कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी.पुलिस टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से दलाल महिला से जुड़े लोगों से संपर्क साधा और क्लाइंट बनकर बीते मंगलवार देर रात को निजी होटल नादौन में पहुंचे. यहां पर पुलिस टीम ने होटल के मालिक और दलाल महिला को गिरफ्तार किया. होटल से पंजाब और यूपी निवासी तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है. पुलिस के माध्यम से बीते बुधवार शाम को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन्हें दो जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. एक बार फिर इन आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि सेक्स रैकेट मामले में फरार चल रहे गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि यह आरोपी लड़कियों को गाड़ी के माध्यम से होटल तक पहुंचाने का कार्य करता था. आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत