Kangra: बहन कि शादी में हो गया बवाल, भाई ने चाचा को मार डाली गोली

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। क्राइम डेस्क


बहन की शादी की इतनी खुशी हुई कि 18 वर्षीय भाई को हर्ष फायरिंग कर दी. आलम यह हुआ कि गोली चाचा को लग गई. चाचा चंडीगढ़ रेफर किए गए हैं. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिला के उपमंडल देहरा का है.

देहरा पुलिस स्टेशन के तहत ब्लॉक प्रागपुर की ग्राम पंचायत लग बलियाणा में शादी समारोह में मिलनी के दौरान हुई फायरिंग में दुल्हन के चाचा को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया गया है. बहरहाल, दुल्हन के चाचा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. देहरा पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

दरअसल, बलियाणा निवासी रमेश कुमार की बेटी की शादी थी. बारात प्रागपुर के कलोहा से ही आई हुई थी. जब शादी वाले घर के नजदीक ही सराय के पास मिलनी का कार्यक्रम चल रहा था तो इसी बीच दुल्हन के भाई ने अपने पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल (एक नाली) बंदूक लाकर हवाई फायर की. वह डंगे पर खड़ा था. दूसरा राउंड फायर करने के लिए उसने कारतूस भरा, इसी बीच उसका पांव फिसल गया और ट्रिगर दब गया. बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े रमेश के चचेरे भाई सुरेश कुमार के कंधे में जा लगे. उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए