हिमाचलक्राइमन्यूज़ ब्यूरो ऊना। जतिन कुमार नंगल के नजदीकी गांव निक्कू की पूर्व महिला पंच का गला घोंट का हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान तारा रानी पत्नी सतपाल सिंह निवासी निक्कू के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला के समेत दो रिशतेदारो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इनमें से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार चल रहे है। आरोपियों की पहचान चांदना रानी निवासी निक्कू, रघुनाथ सिंह निवासी चंदपुर जिला रामपुर पश्चिम बंगाल तथा रघुनाथ के चाचा के रुप हुई है। बताया जा रहा है कि तारा रानी गांव के ही एक महिला से एडवांस दिए हुए पैसे वापिस लेने गई थी, जहां पर महिला के साथ बहस हो गई। इस पर महिला व उसके रिशतेदारों ने मिलकर पहले तारा रानी का गला घोंट दिया, बाद में बोरी में बांध कर घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फैंक दिया। जानकारी के मुताबिक तारा रानी निवासी निक्कू से चांदना रानी ने कुछ समय पहले 19000 रुपए एडवांस लिए गए थे। जिसमें से 5000 रुपये वापस कर चुकी थी और बाकी पैसे अभी देने बाकी थे।...
Comments
Post a Comment