पैसे लेने गई पूर्व महिला पंच की गला घोंट कर हत्या, शव बोरी में बांधकर झाड़ियों में फैंका

हिमाचलक्राइमन्यूज़
ब्यूरो ऊना। जतिन कुमार

नंगल के नजदीकी गांव निक्कू की पूर्व महिला पंच का गला घोंट का हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान तारा रानी पत्नी सतपाल सिंह निवासी निक्कू के रुप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला के समेत दो रिशतेदारो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इनमें से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार चल रहे है।
आरोपियों की पहचान चांदना रानी निवासी निक्कू, रघुनाथ सिंह निवासी चंदपुर जिला रामपुर पश्चिम बंगाल तथा रघुनाथ के चाचा के रुप हुई है। बताया जा रहा है कि तारा रानी गांव के ही एक महिला से एडवांस दिए हुए पैसे वापिस लेने गई थी, जहां पर महिला के साथ बहस हो गई। इस पर महिला व उसके रिशतेदारों ने मिलकर पहले तारा रानी का गला घोंट दिया, बाद में बोरी में बांध कर घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फैंक दिया।
जानकारी के मुताबिक तारा रानी निवासी निक्कू से चांदना रानी ने कुछ समय पहले 19000 रुपए एडवांस लिए गए थे। जिसमें से 5000 रुपये वापस कर चुकी थी और बाकी पैसे अभी देने बाकी थे। बुधवार दोपहर बाद तारा रानी अपने पैसे लेने के लिए चांदना रानी के पहुंची, जहां पर चांदला का कोलकता से आया हुआ भाई व चाचा ससुर मौजूद थे। पैसे की लेनदेन को लेकर तारा रानी व चांदना रानी में बहस हो गई।
इस पर भाई तथा चाचा ससुर ने तारा रानी के थप्पड़ मारा तथा उसके बाद जब तारा रानी शोर करने लगी तो उसके भाई ने तारा रानी की चुनी से कथित रुप से गला घोंट दिया और बोरी में डालकर घर से साथ ही झाड़ियों में फैंक दिया। तारा रानी के लापता होने की शिकायत बहू ने पुलिस को दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो पाया कि घर के समीप झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ है, जो कि बोरी में बंधा हुआ था।

मोबाइल व गहने किए गायब

तारा रानी को मरने के उपरांत उक्त तीनों कथित आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन तथा गले की सोने की चैन तथा हाथों की सोने की 2 अंगूठियों, एक जोड़ी बालियां, 1 सिंगी को भी उतार लिया गया था। पुलिस ने सोने के गहने को बरामद कर लिए गए हैं, वहीं मोबाइल फोन को बरामद करना अभी बाकी है। डीएसपी नंगल ने बताया कि आरोपी महिला के बताने पर चाचा ससुर और भाई को पकडऩे के लिए टीमों को बनाकर रवाना कर दिया गया है। जल्दी दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
डीएसपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। आरोपित महिला चांदना को गिरफ्तार करके उसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। महिला के बताने पर चाचा ससुर और भाई को पकडऩे के लिए टीमों को बनाकर रवाना कर दिया गया है। जल्दी दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए