कांगड़ा:9 ग्राम चिट्टे के साथ फिर गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो कांगड़ा। अशोक चौधरी

सूबे में महिलाओं का चिट्टे की तस्करी में शामिल होना बड़ी चिंता का सबब बन रहा है। हालांकि खाकी भी पूरी तरह मुस्तैदी से तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरने का प्रयास कर रही है। राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के डमटाल क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल हुआ यूं कि एक महिला संदिग्ध हालत में जंगल की तरफ जा रही थी। शक के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस की मानें तो महिला ने इस बात को कबूल किया है कि वह 5 साल से नशे की आदी है। इसी कारण पहला पति उसे छोड़ गया था। अब दूसरा पति भी उससे अलग हो चुका है। महिला ने खुलासा किया कि वह चिट्ठे की मुख्य सरगना सोनिया के पास काम भी करती है। वहीं से नशा लेकर सेवन करती है।
महिला की निशानदेही पर पुलिस ने सोनिया को घर के समीप से ही अपनी स्कूटी सहित दबोचा तो डिक्की से 9 ग्राम चिट्ठा बरामद हुआ। गौरतलब है कि सोनिया पर पहले भी एनडीपीएस के पांच मामले दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में नूरपुर के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने सोनिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए