नाके के दौरान युवक से 36 ग्राम चरस बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा,

कमांद पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से 36 ग्राम चरस बरामद की है। वीरवार सांय पुलिस ने कमांद के एएसआई मोहिंदर सिंह की अगुवाई में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 36 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी युवक की पहचान शांति लाल (32) पुत्र शोभा राम निवासी गांव कुटाहर, कमांद तहसील सदर जिला मंडी के रुप में हुई है। थाना प्रभारी पधर यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ 90 ग्राम चरस का पहले भी मामला पुलिस ने दर्ज किया है, जिसका कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।

आरोपी युवक को मंडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में रखने के आदेश मिले हैं। मामले की पुष्टि करते हुए उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।
वहीं दुसरे मामले में पाखरी के पास एनएच पर पधर पुलिस ने गश्त के दौरान यातायात चैकिंग के समय एक और व्यक्ति से 60 ग्रांम चरस बरामद की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह 56 सपुत्र पँचकु  राम , गांव पाखरी को गिरफ्तार किया है ।
पधर पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज है ।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए