दिवाली के एक दिन पहले जलकर राख हुआ मकान, 2 महिलाएं भी झुलसी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो सिरमौर। पंकज कुमार

:हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक घर में भीषण आग लगने अफरा-तफरी मच गई है। मामला राजगढ़ क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के टिक्कर मार्ग पर एक घर का है। जहां शनिवार सुबह 7 बजे के करीब आग लगी। 

जिस कारण परिवार के सभी लोग सहम गए और इसी अफरा-तफरी के बीच प्रभावित परिवार की दो महिलाओं को बाजू में गहरी चोटें आई। जिस घर में आग लगी उसकी मालकिन सुदर्शन चौहान व उनका पूरा परिवार भीतर ही थे। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान सुदर्शन के सिर व मुंह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया है। वही आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। एसडीएम नरेश वर्मा ने प्रभावित परिवार को 15000 रुपये की फौरी राहत राशि दी है। बताया जा रहा है कि आग सिलेंडर लीक होने के कारण लगी।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए