मृत बताये गए पीओ आरोपी को 15 साल बाद किया गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

 ब्यूरो सिरमौर। देव कुमार शर्मा

 पांवटा साहिब में 15 साल पहले वर्ष 2004 में राजपुर में एक बैंक डकैती के कथित मृत आरोपी को सिरमौर के पीओ सैल ने गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया।
इस मामले में पुलिस व पीओ सैल की टीम ने शकील पुत्र गफ्फूर उम्र 51 साल निवसी बेहट जिला सहारनपुर यूपी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। बता दें कि आरोपी शकील के वकील ने कई दस्तावेज पेश करते हुए इसे मरा हुआ बता दिया था।  डकैती की वारदात कां अंजाम देने के बाद अपना घर बार बेचकर व अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल कर भूमिगत हो गया था। इस दौरान सरकार की ओर से हाई कोर्ट में इस डकैती को लेकर अपील की गयी। आरोपी युवक हाई कोर्ट पहूंचा ही नही और अदालत ने इस अपराधी को भगोडा घोषित कर दिया  किन्तु जैसे ही सिरमौर पुलिस को उनके आला अधिकारियो का इस मामले का पता चला  ।

उसी दिन से पुलिस के पीओ सैल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। मात्र सात दिन का समय लगाया और साइबर क्राइम की टीम की मदद से इसके गांव बेहट उतर प्रदेश पहुंचे  वहां जाकर पता चला कि आरोपी वहाँ से मकान बेचकर भाग चुका है उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर छोड भी दिया है। इस दौरान पुलिस व  पीओ सैल के कर्मियों को यह तो पता चल गया था की आरोपी  युवक जिन्दा है  अदालत में उसके वकील ने  झूठे दस्तावेज पेश किये और प्रधान आदि ने भी अदालत को भ्रमित किया।

इस दौरान सात दिन से पुलिस और पीओ सैल के कर्मचारी एच ए एसआई नारायण सिंह,एच एच सी जय प्रकाश ,आरक्षी उमेश व आरक्षी प्रदीप  यूपी में इसकी तलाश करते रहे व सात दिन के बाद सहारनपुर बस स्टेंड से इसे धरदबोचा जहां यह फिर से भागने की फिराक में था। इस बारे में एसपी अजय कृष्ण ने बताया कि जिला सिरमौर की पुलिस व पीओ सैल ने डकैती के मामले में संलिप्त एक आरोपी शकील को जो काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा है गिरफ्तार कर लिया है इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए