युवती ने गोविंदसागर में लगाई छलांग, युवक से बोली-तुने जो गलत करना था कर लिया

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कुल्लू। रुचिका

 बिलासपुर जिले (Bilaspur) में एक युवती ने गोविंद सागर (Govind Sagar) में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. मौके पर मौजूद एक मोटर बोट (Motor Boat) चालक ने युवक की जान बचा थी. मामले से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें युवती एक युवक से बहस करती हुई दिख रही है और कह रही है कि “मेरा और तुम्हारा रिलेशन अब खत्म हो चुका है और मुझे तुझसे बात नहीं कर रही है.” फिलहाल, मामला पुलिस के पास पहुंचा है और मामले की पड़ताल की जा रही है.


कुल्लू (Kullu) जिले से संबंधित युवती ने बिलासपुर में लुहणू मैदान के समीप गोविंदसागर झील में आत्महत्या का प्रयास किया. गनीमत समझिए कि थोड़ी दूरी पर मौजूद मोटर बोट चालक ने रेसक्यू कर युवती की जान बचाई. घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.


आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती से झील से बाहर आने के बाद लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि वह जिला कुल्लू की रहने वाली है. बिलासपुर में एक अकादमी में कोचिंग (Coaching) ले रही है. इस दौरान एक लड़का भी सामने आया तो दोनों में बहस हो गई. युवती ने युवक को ग़ुस्से से कहा कि जो तूने गलत काम करना था, वो तूने कर लिया है और अब तेरे साथ मेरा कोई रिलेशन नहीं है. तेरे साथ सभी रिलेशन समाप्त हो चुके हैं. युवती ने युवक से अपना मोबाइल भी माँगा, लेकिन युवक ने मोबाइल (Mobile) लौटाने से मना कर दिया. हालांकि, अब पुलिस के की छानबीन के बाद पूरी वास्तविकता सामने आएगी.
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए