अनियंत्रित होकर वॉल्वो बस से टकराया ट्रक, बाल-बाल बची सवारियां

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो बिलासपुर। संवाद सूत्र

बिलसपुर के स्वारघाट के गरामौडा में बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर बलकर पलट कर सामने से आ रही वॉल्वो बस के साथ टकरा गया है। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में बस का चालक व सवारियां बाल बाल बच गए हैं। जानकारी के अनुसार एक बलकर नंबर (PB 12 Q 8581) का चालक कुलविंदर सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी गांव बिशनगढ़ जिला संगरूर पंजाब जो स्वारघाट की तरफ से किरतपुर की तरफ बलकर लेकर जा रहा था।
जब उक्त बलकर गरामौडा के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। किरतपुर से स्वारघाट की तरफ को आ रही वॉल्वो बस से टकरा गया और बलकर सड़क पर ही पलट गया। जिस कारण वॉल्वो बस के सामने के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।
     
उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयनादेवी  संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया किस्वारघाट पुलिस थाना में ट्रक चालक कुलविंदर सिंह के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में आईपीसी की धारा 279, 337 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत