चंबा:खैरी पुलिस ने 944 ग्राम चरस सहित व्यक्ति किया गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो चंबा। संवाद सूत्र

खैरी पुलिस थाना की टीम ने एक व्यक्ति को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना खैरी की टीम ने सेवा पुल पर नाकाबन्दी की हुई थी। इस दौरान जब एक व्यक्ति भुनाड से खैरी की तरफ जा रहा था तो पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उश व्यक्ति के बैग से 944 ग्राम बत्तीनुमा काला पदार्थ बरामद हुआ, जिसे सूंघने और अनुभव के आधार पर चरस प्रतीत हुआ। इसी के आधार पर इस व्यक्ति को पुलिस की टीम ने मौका से हिरासत में ले लिया और फिर पुलिस थाना खैरी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह आरोपी पुलिस थाना खैरी में मादक पदार्थ अधिनियम के एक अन्य मुकदमा में वर्ष 2018 में भी आरोपी रहा है। उधर, इसकी पुष्टि एसपी चंबा ने भी की है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए