पेट्रोल पंप से पैसे लेकर भागा युवक

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो सोलन। वरुण शर्मा

अर्की उपमंडल के तहत आने वाले पलानिया में एक पेट्रोल पंप मालिक से अज्ञात व्यक्ति पांच लाख रुपए छीन कर भाग गया। 
police
हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने अज्ञात व्यक्ति को आसपास के क्षेत्रों में खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को करीब 7:30 बजे शिव फिलिंग स्टेशन का मालिक मनसा राम वर्मा पैसों से भरा बैग लेकर घर की तरफ रवाना हुआ। फिलिंग स्टेशन से मनसा राम का घर करीब 300 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मनसा राम को धक्का दिया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। आरोपी व्यक्ति ने मनसा के हाथ से बैग छीना और मौके से फरार हो गया। मनसाराम ने इसके बाद काफी शोर मचाया और सहायता मांगने लगा। मनसा राम की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और आरोपी व्यक्ति की तलाश आसपास के क्षेत्र में करने लगे। अंधेरा होने की वजह से आरोपी भागने में कामयाब रहा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से