खुंडियां रैस्ट हाउस में हुई भाजपा मंडलज्वालामुखी की हंगामेदार वैठक

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। गुरुदेव राणा
विधायक रमेश ध्वाला और चुनाव प्रभारी के सामने पदाधिकारियों में खूब हुई तकरार 

ज्वालामुखी। ज्वालामुखी विस  में मंगलवार को खुंडिया रैस्ट हाउस में देर रात तक चली वैठक में चुनाव प्रभारी विनय शर्मा की उपस्थिति में योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला और मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर व अन्य मंडल पदाधिकारियों के साथ वैठक हुई ज्वालामुखी विस से चुनाव सह प्रभारी एडवोकेट 

अभिषेक पाधा, सूक्ष्म सूद, कुशल ठाकुर, नितिन कुमार, रमजान खान, अतुल चौधरी, सुनील राणा, महामंत्री मंडल पृथ्वी चंद ठाकुर, जय सिंह, बालक राम, संजय कुमार, राज कुमार आदि ने कहा कि जिन बूथ अध्यक्षों को बिना बताए हटाया गया उन बूथ अध्यक्षों की बदौलत विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल हुई उन्हे पार्टी निर्देशों के विपरित किन कारणों के चलते हटाया गया। चंगर क्षेत्र के करीब 32 से ज्यादा बूथ अध्यक्ष बदले गए हैं। आखिर उनका कसूर क्या है कि वह शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को जल्द दूर करने के लिए गए तो कौन सा गुनाह हो गया। मंडलाध्यक्ष चमन पुंडीर ने भी सवालों के जबाब देते हुए कहा कि पार्टी विरोधी कार्य किसी भी किमत पर बर्दाश्त नही किए जाऐगें उनके पास इसके प्रमाण हैं। इसलिए पार्टी हित के लिए एकजुट होकर कार्य करें। सूत्र बतातें हैं कि  मामला इतना गरमा गया कि विधायक रमेश ध्वाला के सामने भी खूब बहस हुई और बढती गई वहीं चुनाव प्रभारी ने भी मंडलाध्यक्ष को कह दिया कि भारी संख्या में ज्वालामुखी विस में बूथ अध्यक्ष हटाए गए हैं इस निर्णय पर पुनर्विचार करें नही तो चुनाव रद्द भी हो सकता है । जल्द इस मामले की रिपोर्ट दें।

भाजपा मंडलज्वालामुखी चुनाव प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खुंडिया में हुई वैठक की चर्चा पार्टी का आंतरिक मामला है। इसे मीडिया को नही बताया जा सकता। जल्द ही ज्वालामुखी मंडल चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत