नाके के दौरान HRTC बस में युवक से 32.79 ग्राम चिट्टा बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी। संवाद सूत्र

मंडी जिला में हेरोइन (चिट्टा) का कारोबार अपने जड़े इस कदर जमा चुका है कि अब पुलिस के लिए भी नशे के सौदागरों पर लगाम लगाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जिला में अब आलम यह हो गया है कि आए दिन हेरोइन बरामद करने का कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। ताजाघटनाक्रम में आज रविवार सुबह सुंदरनगर थाना पुलिस व स्पेशल इन्वेसटिगेशन यूनिट मंडी की संयुक्त टीम ने चिट्टा तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुंदरनगर थाना पुलिस व स्पेशल इन्वेसटिगेशन यूनिट मंडी की संयुक्त टीम ने सुंदरनगर के सलापड़ में एक आरोपी से 32.79 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नाकाबंदी पर एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित सलापड़ में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस द्वारा चंडीगढ़ की ओर से मनाली जा रही एचआरटीसी की एक बस को चेकिंग के लिए रोका गया। बस की चेकिंग के दौरान बस में बैठे एक युवक की गतिविधि संदिग्ध होने पर शक के आधार उसकी चेकिंग अमल में लाई गई। वहीं चेकिंग के दौरान आरोपी संदीप शर्मा(33 वर्ष)पुत्र शिवराम शर्मा निवासी बीएसएल कालौनी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के स्वामित्व से 32.79 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी गुरबचन सिंह सुंदरनगर ने बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर व SIU टीम मंडी की संयुक्त टीम द्वारा सलापड़ में आरोपी संदीप शर्मा से 32.79 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। कल सोमवार को आरोपी को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा।मामले में जांच जारी है मामले से जुड़े और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है और संपत्ति को भी जप्त किया जा जायेगा। वही युवक पर गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया गया गया।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए