हमीरपुर:नादौन अस्पताल में उपचाराधीन वोल्बो बस चालक

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो हमीरपुर। संवाद सूत्र

 शनिवार सुबह नादौन बस अड्डा के पास उस समय वाहनों की कतारें लग गईं जब वोल्बो बस और एक कार की मामूली टक्कर के कारण कार चालक ने बस के चालक की पिटाई कर दी। बस चालक को इतनी चोट आई कि उसे नादौन अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को हमीरपुर डीकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए ज्वालामुखी से दिल्ली जा रही बस नंबर एचपी ३६सी ६२९५ के परिचालक बलदेव सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब चालक ५५ वर्षीय किशोर चंद निवासी रामनगर कालोनी ठाकुरद्वारा पालमपुर बस लेकर नादौन बस अड्डा के पास पहुंचा तो सडक़ किनारे खड़े कुछ वाहनों को बचाते हुए उसने बस को दूसरी साइड को थोड़ा सा घुमाया और इसी दौरान सामने से आ रही कार नंबर एचपी ३६सी ९९५७ के साथ मामूली टक्कर हो गई। टक्कर होते ही कार चालक संजीव पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव मंडियाली निहारी कार से उतरा और बस चालक से बातचीत करते ही मारपीट आरंभ कर दी। बलदेव ने बताया कि किशोर चंद बड़ी मुश्किल से अन्य लोगों ने आरोपी के चंगुल से बचाया परंतु चालक किशोर वहां बेसुध हो गया। जिसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चालक के पेट में चोटें आई हैं।

 उधर काफी देर तक बस बीच सडक़ में ही खड़ी रही क्योंकि कोई भी इस बस को स्टार्ट नहीं कर पा रहा था जिसके कारण काफी समय तक सडक़ के दोनों ओर वहनों की लंबी कतारें लग गईं इस बीच थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने स्वयं कमान संभालते हुए अन्य पुलिस कर्मियों की सहायता से यातायात को धीरे धीरे बहाल किया। जब एक चालक ने बस को स्टार्ट करके साइड में लगाया तभी यातायात पूरी तरह बहाल हो सका। कार चालक का कहना था कि वह अपनी बीमार माता को उपचार दिलाने के लिए टांडा अस्पताल ले जा रहा था और रास्ते में यह घटना घट गई। सूचना मिलते ही निगम के देहरा डिपू के क्षेत्रीय प्रबंधक राजन जंबाल ने भी अन्य अधिकारियों सहित नादौन अस्पताल पहुंच कर घायल चालक की सेहत बारे जानकारी ली तथा विभाग के अन्य कर्मचारियों को उसकी देखभाल के लिए तैनात किया।

 उसके बाद उन्होंने वोल्बो बस की सवारियों को आगे भेजने की व्यवस्था करवाई। जानकारी देते हुए जंबाल ने बताया कि इस संबंध में विभाग की ओर से उचित कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। वहीं पुलिस के पास मामला दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस का शनिवार का रूट रद्द कर दिया गया है और जब तक बस को कोर्ट से रिलीज नहीं करवा लिया जाता तब तक का बस के रूट का जुर्माना नियमानुसार आरोपियों से वसूला जाएगा। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि इस संबंध में धारा ३५३ व ३३२ के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कार चालक संजीव व उसके चाचा सुभाष चंद को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध