शिमला हाई कोर्ट:एल नारायण स्वामी ने ली हिमाचल हाईकोर्ट के 25वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला। अमन खांगटा

शिमला हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा एल नारायण स्वामी को हिमाचल हाईकोर्ट के 25वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति की संस्तुति के बाद उनके नाम की अधिसूचना जारी की है। हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे वी रामासुब्रमनियन सुप्रीम कोर्ट के जज बने हैं। इनके जाने के बाद पद खाली था। अभी वरिष्ठ न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी को प्रदेश हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।


जस्टिस एल नारायण स्वामी ने कर्नाटक हाईकोर्ट से करियर शुरू किया था। 1 जुलाई 1959 को जन्मे जस्टिस एल नारायण स्वामी कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। 18 जनवरी 2019 से बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सेवाएं दे रहे थे। नारायण ने 1987 में कर्नाटक हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपने करियर की शुरूआत की थी। 2007 में अतिरिक्त न्यायधीश नियुक्त किया गया था। वर्ष 2009 में कर्नाटक हाईकोर्ट के स्थाई जज बने।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए