आय से अधिक संपत्ति मामले में अनुराग ठाकुर के खिलाफ जांच बंद

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
 शिमला, अमन खांगटा।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ आय से अधिक सम्पति मामले की जांच को सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो की स्वीकृति के बाद इसे राजनीति से प्रेरित मानते हुए बंद कर दिया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा की ये मामला पूरी तरह राजनीति से प्रेरित था और कांग्रेस सरकार की बजह से ही उनपर यह मामला दर्ज हुआ था।
अनुराग ने कहा कि जांच एजेंसियों और नयायपालिका का ये फैसला जनहित में है और इससे पत्ता चलता है कांग्रेस सरकार के समय बीजेपी के खिलाफ किस तरह से बदले की भावना से काम हुए हैं। हालांकि हमारा ये मामना है की खेलों का विकास समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसको आगे बढ़ाने के लिए मैं लगातार काम कर रहा हूं।
गौरतलब है की वीरभद्र सरकार ने एचपीसीए के अलावा धूमल परिवार पर कई तरह के मामले दर्ज करवाए थे और लगातार परिवार पर जांच का दबाब भी रहा था। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पहले ही जयराम सरकार ने क्लीन चिट्ट देकर मामले से बहार कर चुकी है। और अब अनुराग पर भी इसे राजनैतिक मामला बताकर क्लीन चिट्ट देने के बाद अब बंद कर दिया है। वीरभद्र सरकार ने उस समय अनुराग ठाकुर पर विदेश में भी सम्पति होने के आरोप लगाए थे । लेकिन वे सत्यता साबित करने में नाकाम रहे और अब मामला ख़तम हो गया है। जिसको लेकर हमीरपुर में बीजेपी के लोगों ने ख़ुशी जाहिर की है और कांग्रेस की निंदा भी की है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हमीरपुर:आयोजन करवाने के लिए इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल से अब घर बैठे अनुमति प्राप्त करें- उपायुक्त

हिमाचल हाई कोर्ट ने लगाई परीक्षा आयोजन पर लगाई रोक

रमजान 2021: तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

पैसे लेने गई पूर्व महिला पंच की गला घोंट कर हत्या, शव बोरी में बांधकर झाड़ियों में फैंका

रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट कि रोक, 23 जून को होनी थी रथ यात्रा

मंडी: मुख्यमंत्री ने लोकनिर्माण का लिया जायजा

दुखदायक हादसा:खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन, 4 की हालत गंभीर

नादौन में आयोजित होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा डीसी हेमराज बैरवा ने की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने भी रखे सुझाव

मुख्यमंत्री जयराम ने भोरंज विस को दी 80 करोड़ कि सौगात

ज़िला चम्बा और हमीरपुर में आए कोरोना के नए 20 मामले