गौशाला में लटकी मिली लापता युवक की गली सड़ी लाश

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो मंडी,  लक्की शर्मा।

मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल की रखोटा पंचायत में 33 वर्षीय लापता युवक की गली सड़ी लाश गौशाला में लटकी हुई मिली है। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र बंशीलाल निवासी गांव चहड़ तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। जिस गौशाला में लाश मिली है वह धनीराम पुत्र परमदेव निवासी गांव बग्गी तहसील सरकाघाट की बताई जा रही है।

धनीराम ने इस घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर आकर कार्रवाई शुरू करके फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त युवक बीती 2 अक्तूबर से लापता था। उन्होंने बताया कि फारेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए