सत्य साई सेवा संगठन ने आयोजित किया बाल विकास शिविर

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा
प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है प्रतिदिन बच्चों को अभ्यास कराएं

देहरा। प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है। सुबह उठकर बच्चों को सबसे पहले -कराग्रे बसते लक्ष्मी, कर मध्ये सरस्वती, कर मूले तू गोविंदा प्रभाते कर दर्शनम को कराने का नियमित अभ्यास कराएं। इसका प्रभाव बेहद मंगलकारी होता है। बचपन में की गई प्रार्थना बच्चों का जीवन बदल देती है।

इसी उद्देश्य के साथ भगवान श्री सत्य साई बाबा ने बाल विकास शिविर की शुरुआत की। यह कक्षाएं आज देश के साथ विदेशों मॅ भी निःशुल्क रूप से संचालित की जा रहीं हैं। इस कार्य में बाल विकास गुरु लगातार सकारात्मक कार्य कर रहें हैं। 
सत्य साई सेवा संगठन जिला कांगड़ा ने रविवार को डीएवी स्कूल देहरा में यह आयोजन किया। सत्य साई सेवा संगठन बाल विकास शिविर के जरिए शहर से लेकर गांव तक बच्चों में सत्य, सदाचरण, शांति, प्रेम और अहिंसा का संचार कर रहा है।

शेष भूषण जिला अध्यक्ष सत्य साईं संगठन ने कहा कि बाल विकास के बच्चे डीएवी स्कूल देहरा में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर बच्चों के अंदर भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं चरित्र निर्माण के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में जिला कांगड़ा से 189 बच्चे उपस्थित रहे। साथ ही उनके बाल विकास गुरु भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह शिविर बच्चों को अच्छे नागरिक बनाने व बच्चों के अंदर माता पिता के प्रति सम्मान रखना सिखाया जाता है। 

सीमा गुप्ता लंज साईं सेवा समिति प्रमुख ने कहा कि बच्चों को इस शिविर में आने से अच्छे संस्कार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करती हूँ कि वह अपने बच्चों को इस शिविर में लाए ताकि उनको अच्छी शिक्षा मिल सके। इस मौके पर एडवोकेट अजय ठाकुर, एडवोकेट हरिकृष्ण डोगरा, संजीव राणा, अनिल वर्मा, अनुराग सूद, रोशन रैणा आदि मौजूद रहे।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए