कांगड़ा:मानवता शर्मसार, सड़क हादसे में तड़पते रहे युवक, लोग बनाते रहे Video

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो कांगड़ा। विशाल कुमार

हिमाचल में फिर मानवता कुछ लोगों की वजह से शर्मसार हुई। सड़क हादसे में तड़पते युवक को लोग अस्पताल ले जाने की जगह वीडियो बनाते रहे। मामला कांगड़ा जिले की उपमंडल फतेहपुर के दियाल में हुए सड़क हादसे का है।
PunjabKesari
जहां घायल अवस्था में तड़पते युवकों की मदद करने के बजाए वहां पर मौजूद लोगों ने उनका एक वीडियो बनाया। जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हादसे में घायल युवक तड़प रहे है और लोग मदद करने की बजाए वीडियो बनाने में ज्यादा व्यस्त दिख रहे हैं।
PunjabKesari
वहीं कुछ बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है इंसान की इंसानियत दिनों दिन मरती नजर आ रही है। वहीं जब पुलिस थाना फतेहपुर के एसएचओ सुरेश कुमार को इस बात का पता लगा तो वह अपनी टीम के साथ सड़क हादसे वाली जगह पर पहुंचे।
PunjabKesari
जिसके बाद उन्होंने तड़प रहे युवकों को उठाकर गाड़ी में डाला और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां एक युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है जिसके लिए उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया।
    Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

    Himachal Crime News
    HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत