मंडी:HRTC के पीस मील वर्कर 24 से तीन दिन के सामुहिक अवकाश पर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। गौरव शर्मा

हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत पीस मील वर्कर अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। वर्करों ने अपनी समस्याओं के समाधान न होने के चलते यह निर्णय लिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत एक हजार से अधिक पीस मील वर्कर अपनी मांगों को लेकर सरकार व प्रबंधन के रवैये को देखते हुए 24, 25 व 26 अक्तूबर को तीन दिन के सामुहिक अवकाश पर रहेंगे। वीरवार को एचआरटीसी की मंडी कार्यशाला में एचआरटीसी के तकनीकी संगठन की देखरेख में प्रधान रजत रावत की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि पीस मील वर्कर जो एचआरटीसी में सालों से कार्यशाला से लेकर हर स्तर पर प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं को प्रबंधन व सरकार अनुबंध पर लाने का केवल बार-बार आश्वासन तो दे रही है, मगर आज दिन तक इस पर अमल नहीं किया गया। इसे लेकर कई बार संघर्ष भी किया गया मगर केवल आश्वासन ही मिले। बैठक में इस बात पर चिंता जताई गई कि जब भी संघर्ष का बिगुल बजाया जाता है तो उन्हें आश्ववासन मिल जाता है मगर कभी इस पर अमल नहीं हुआ।
अब जब तक प्रबंधन उन्हें लिखित तौर पर वायदा नहीं करेगा तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसी क्रम में यह तीन दिन का सामुहिक अवकाश रखा जाएगा। इस कारण से प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को जो भी नुकसान होगा उसका जिम्मेवार सीधे तौर पर प्रबंधन होगा। इस बैठक में प्रधान रजत रावत के अलावा सुमन पठानिया, लाभ सिंह, निशर, दिनेश कुमार, सुदर्शन, अक्षय कुमार समेत समस्त पीस मील वर्कर मौजूद रहे।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए