रानीताल मर्डर केस : नाजायज संबंधों के कारण हुई टैक्‍सी ड्राइवर अश्वनी की हत्‍या, जवान ने कबूला गुनाह, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा

 रानीताल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में देहरा पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। फील्ड रैजीमेंट अलहिलाल से 28 वर्षीय हनुमंत पुत्र ओम प्रकाश गांव जामाबाडी़ डाकघर हांसी जिला हिसार हरियाणा को पकड़ा है। हनुमंत ने नाजायज़ संबंधों के चलते इस बारदात को अंजाम दिया है। मृतक टैक्सी ड्राइवर अश्विनी कुमार के हनुमंत की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने लापता गाड़ी भी दो दिन पहले उसके सरकारी क्वाटर से बरामद की व आरोपी की निशानदेही पर दो किलोमीटर दूर एक लाइसेंसी रिवॉल्‍वर व 11 जीवित रौंद भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी हनुमंत को देहरा कोर्ट में रविवार को पेश किया जहां उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।


रानीताल में हुए बैजनाथ के टैक्‍सी ड्राइवर मर्डर केस की गुत्‍थी सुलझ गई है। पुलिस ने हत्‍या के आरोप में सेना के जवान को गिरफ़तार कर लिया है। मृतक अश्वनी कुमार की टैक्सी अलहीलाल में आर्मी क्वार्टर के पास खड़ी बरामद की थी। इसके बाद पुलिस हत्‍या के आरोपी तक पहुंची। फील्ड रैजीमेंट अलहिलाल से 28 वर्षीय हनुमंत पुत्र ओम प्रकाश गांव जामाबाडी़ डाकघर हांसी जिला हिसार हरियाणा को पकड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने गाड़ी की बरामदगी स्थल से दो किलोमीटर दूर एक लाइसेंसी रिवॉल्‍वर व 11 जीवित रौंद भी बरामद किए हैं। आरोपी जवान से अभी तक लाइसेंस की बरामदगी नहीं हुई है।


आरोपी जवान ने पूछताछ के दौरान बताया कि टैक्‍सी ड्राइवर अश्‍वनी कुमार के उसकी पत्‍नी के साथ नाजायज संबंध थे। एक दिन जब यह अपने सरकारी क्वार्टर में कहीं बाहर से आ रहा था तो उसने अश्वनी कुमार को अपने क्वार्टर में जाते देखा, उस समय कमरे में सिर्फ उसकी पत्‍नी थी। दोनों एक घंटे तक अंदर रहे और वह बाहर छुपकर सब देखता रहा। अश्वनी कुमार के कमरे से जाने के बाद जब वह अंदर गया तो उसने पत्‍नी से इस बारे में कोई बात न की। लेकिन अंदर ही अदंर उसके दिलोदिमाग में खलबली मची हुई थी। आरोपी जवान ने टैक्‍सी ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई और 22 सितंबर को चौबीन चौक से किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से उसे फोन कर टैक्‍सी बुक करवाई। इस दौरान पहले चामुंडा व इसके आसपास के इलाके में घूमा, लेकिन वहां उसे मारने का अवसर प्राप्त न हुआ। इसके बाद वे रानीताल की तरफ रवाना हुए व दोपहर 3 बजे रास्ते में एक सुनसान जगह देखकर इसने अश्वनी कुमार को गाड़ी रोककर फोटो लेने को कहा व फोटो लेते हुए आरोपित ने अश्वनी कुमार को डंगे के नीचे जाकर एंगल बनाकर फोटो लेने को कहा, इस दौरान उसने उस पर गोलियां बरसा दीं। अश्वनी कुमार को मारने के पश्चात वह गाड़ी लेकर अलहिलाल कैंट लौट आया व पहले रिवाल्वर व रौंद अपने ठिकाने लगाए। फिर क्वार्टर के पास गाड़ी लगाकर अंदर चला गया। आरोपी जवान हनुमंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को देहरा कोर्ट में पेश किया, जहां उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हमीरपुर:आयोजन करवाने के लिए इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल से अब घर बैठे अनुमति प्राप्त करें- उपायुक्त

हिमाचल हाई कोर्ट ने लगाई परीक्षा आयोजन पर लगाई रोक

रमजान 2021: तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

पैसे लेने गई पूर्व महिला पंच की गला घोंट कर हत्या, शव बोरी में बांधकर झाड़ियों में फैंका

रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट कि रोक, 23 जून को होनी थी रथ यात्रा

मंडी: मुख्यमंत्री ने लोकनिर्माण का लिया जायजा

दुखदायक हादसा:खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन, 4 की हालत गंभीर

नादौन में आयोजित होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा डीसी हेमराज बैरवा ने की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने भी रखे सुझाव

मुख्यमंत्री जयराम ने भोरंज विस को दी 80 करोड़ कि सौगात

ज़िला चम्बा और हमीरपुर में आए कोरोना के नए 20 मामले