हिमाचल रणजी टीम का वीडियो ग्राफर चिट्टे सहित दो साथियों के साथ डमटाल से गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो कांगड़ा। संवाद सूत्र

देर रात डमटाल पुलिस ने सघेड़ पुल डमटाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए नाके के दौरान तीन कार सवार यूबको को चिट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
मामले के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपूर डॉक्टर साहिल अरोड़ा ने बताया के बीती रात 10 बजे थाना डमटाल में प्रोबेशनल डीएसपी के रूप में सेबाए दे रहे डीएसपी विशाल वर्मा की अगुवाई में डमटाल थाना की पुलिस की टीम ने डमटाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सघेड़ पुल के पास नाका लगाया हुआ था और आने जाने वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । इस दौरान एक सफेद रंग की कार जिसका नंबर (HP 33 0054 ) था आई । जिसमे तीन लोग सवार थे पुलिस ने उनको चैकिंग के लिए रोका। तो बो तीनो पुलिस को देखकर घबरा गए ।
पुलिस को उनकी हरकतों पर शक हुआ और गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से 7.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ । पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमन कुमार पुत्र हरि सिंह 29 निबासी बरोल धर्मशाला,बिक्रम नरायन प्रधान 31  पुत्र बिमल प्रधान निबासी दाड़ी धर्मशाला ओर बिशाप सेन पुत्र 27 पुत्र परवीन सेन निवासी एयरपोर्ट रोड शिमला के रूप में हुई है पुलिस ने कार और पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर  तीनो के खिलाफ डमटाल थाना में मामला दर्ज कर लिया है ।
डीएसपी डॉक्टर साहिल अरोड़ा ने बताया के बिशप सेन की जेब से एक पहचान पत्र मिला है जिसमे डोमेस्टिक सीजन 2019/20 लिखा है जिसमें वह एचपीसीए  रणजी टीम का वीडियो ग्राफर है । उसका दूसरा साथी मर्चेंट नेवी में ओर तीसरा डीजे चलाने का काम करता है। इन तीनों को आज इन्दौरा कोर्ट में पेश किया गया ओर कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है ।
वहीं डीएसपी ने बताया के रिमांड के दौरान पुलिस उनसे सख्ती से पूछताश करेगी के बो यह चिट्टा इस एरिया में  किससे खरीदकर लाते थे ।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हमीरपुर:आयोजन करवाने के लिए इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल से अब घर बैठे अनुमति प्राप्त करें- उपायुक्त

हिमाचल हाई कोर्ट ने लगाई परीक्षा आयोजन पर लगाई रोक

रमजान 2021: तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

पैसे लेने गई पूर्व महिला पंच की गला घोंट कर हत्या, शव बोरी में बांधकर झाड़ियों में फैंका

रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट कि रोक, 23 जून को होनी थी रथ यात्रा

मंडी: मुख्यमंत्री ने लोकनिर्माण का लिया जायजा

दुखदायक हादसा:खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन, 4 की हालत गंभीर

नादौन में आयोजित होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा डीसी हेमराज बैरवा ने की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने भी रखे सुझाव

मुख्यमंत्री जयराम ने भोरंज विस को दी 80 करोड़ कि सौगात

ज़िला चम्बा और हमीरपुर में आए कोरोना के नए 20 मामले