फोरलेन निर्माण के दौरान हणोगी से थलौट के बीच बन रही टनल धंसी, बाल-बाल बचे मजदूर

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी, लक्की शर्मा।


नागचला से मनाली फोरलेन के दूसरे चरण के निर्माण कार्य के दौरान हणोगी से थलौट के बीच बन रही एक टनल वीरवार को धंस गई है, जिससे यहां काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए और मलबा नीचे सड़क तक आ पहुंचा। बताया जा रहा है कि यहां टनल में कटिंग के दौरान अंदर कुछ हिस्सा धंस गया, जिससे यहां भारी हलचल हुई और आनन-फानन में मजदूर वहां से जान बचाने के लिए भागे। हालांकि देर शाम तक कंपनी प्रबंधन और एनएचएआई ने जिला प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी है लेकिन सवाल उठता है कि ऐसी घटना के बावजूद एहतियातन प्रशासन को क्यों सूचित नहीं किया गया।

बता दें कि गत 3 माह पूर्व भी यहां टनल कार्य के दौरान टनल धंस गई थी। इस बारे डीसी ऋगवेद ठाकुर ने कहा कि कंपनी प्रबंधन से संपर्क साधा जा रहा है कि कोई अंदर फंसा तो नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना प्रशासन को देना जरूरी है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए