पटवारी परीक्षा का शेड्यूल जारी, ढाई लाख ने किया है आवदेन

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में पटवारी के 1194 पद भरने के लिए 17 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी। इस दिन सुबह 11 से 12.30 बजे तक परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए जिला उपायुक्तों को परीक्षा केंद्र बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में पटवारियों के पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन
राज्य सरकार मोहाल के 932 और सेटलमेंट में 262 पटवारी पद भरे जाएंगे। परीक्षा केंद्र में नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा से सीख लेते हुए राज्य सरकार ने पटवारियों की परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध करने के निर्देश सभी जिलों के उपायुक्त को निर्देश दिए हैं।

पटवारियों के पदों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर आवेदन मांगे गए थे।  पटवारी की परीक्षा देने के लिए करीब ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। निदेशक भू-रिकॉर्ड देवी सिंह नेगी ने बताया कि पटवारी की परीक्षा की तारीख 17 नवंबर की सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक ली जानी है।

परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए संबंधित जिलों के उपायुक्तों के निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि पटवारी की परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत