मनाली में अफीम और हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। क्राइम डेस्क



 जिला कुल्लू में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. वहीं, पर्यटन सीजन के चलते अब कई जगहों पर नशे का कारोबार भी बढ़ रहा है. जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में भी नशे के कारोबार पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है और इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने अफीम और हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की है.

पुलिस ने अब अफीम और हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है और युवक को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मनाली पुलिस से मिली सूचना के अनुसार थाना मनाली की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर वन बिहार पार्किंग समीप फायर स्टेशन मनाली में एक गाड़ी की तलाशी ली तो दिलजोत सिंह विर्क (29 वर्ष) पुत्र श्री नवदीप सिंह विर्क निवासी संगतपुरा डाकघर व तहसील समाना जिला पटियाला (पंजाब) के कब्जे से 08 ग्राम अफीम व 6 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया गया. आरोपी के विरुद्ध थाना मनाली में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को अब अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा.

SP कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और नशे के कारोबार से जुड़े हुए सभी लोगों पर पुलिस नजर बनाए रखे हुए हैं. ऐसे में जिला कुल्लू की जनता भी नशा मुक्त कुल्लू बनाने में पुलिस का सहयोग करें.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से