कांगड़ा: अमरीका भेजने कि एवज में की ठगी, महिला गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। 
फ़ाइल फ़ोटो: डेमो पिक्चर

अमरीका जाने के चक्कर में लाखों रुपए की ठगी का शिकार हुए युवक के मामले में ज्वालामुखी पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला की पहचान इंदु बाला निवासी रक्कड़ कालोनी ऊना के रूप में हुई है। इसके तहत पुलिस महिला को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी और इसके बाद यहां नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज शांडिल ने की है। जानकारी के अनुसार बीते 20 जुलाई को पीड़ित युवक द्वारा अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत ज्वालाजी थाने में दर्ज करवाई गई थी। 

इसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर पैसों संबंधी हुए लेनदेन को लेकर रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह 6 बजे के करीब एएसआई बलदेव राज व उनकी पुलिस टीम ने इंदु बाला निवासी रक्कड़ कालोनी ऊना को थाने में तलब किया। यहां पूरी पूछताछ करने के बाद महिला का बैंक अकाऊंट खंगालने पर पाया गया कि उक्त महिला के खाते में पीड़ित युवक द्वारा पैसे डाले गए हैं। महिला पर आरोप सिद्ध होते ही पुलिस ने यहां त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।


यह है मामला


जानकारी के अनुसार यह मामला 21 जनवरी का है, जब वार्ड नंबर-7 ज्वालामुखी के युवक गौरव शर्मा ने अपनी दूर की रिश्तेदार इंदु बाला निवासी रक्कड़ कालोनी ऊना को विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख रुपए दिए थे। थाने में दर्ज शिकायत में गौरव ने कहा था कि वह पहले भी दुबई में रह चुका है लेकिन वह अब अमरीका जाना चाहता था। उसका कहना है कि उसके विदेश जाने की सूचना उसकी दूर की रिश्तेदार को लग गई और उसने उसे ऑफ र दिया कि अगर वह उसे 8 लाख रुपए दे देता है तो उसे अमरीका भेज दिया जाएगा। 

गौरव का कहना है कि इसके बाद उसने इंदु से बात शुरू की और विदेश जाने के नाम पर उसे पैसे दिए। गौरव का कहना है कि वैश्विक महामारी होने के चलते उसके पास पैसे लेने गया तो उसे 4 लाख की पेमैंट चैक द्वारा दी गई। यही नहीं, जब उसने उसके द्वारा दिया गया चैक बैंक में लगाया तो वहां से चैक बाऊंस हो गया। गौरव का कहना है कि चैक बाऊंस होने के बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला