ऊना:वन विभाग की टीम ने कैंटर पकड़ा, कार चालक सहित 3 गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। नेटवर्क

सिकरां द परोह में नाकाबंदी के दौरान वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से मंडी से होशियारपुर (पंजाब) जा रहे बिरोजे (199 टीन) से लोड एक कैंटर (ट्रक) को पकड़ा। 2 लाख की कीमत के बिरोजे से लोड कैंटर के साथ-साथ वन विभाग की टीम ने कैंटर को एस्कोर्ट कर रही एक कार को भी सुनियोजित ढंग से पकड़ा है। 

वन परिक्षेत्र अम्ब के डिप्टी रेंजर की शिकायत पर अम्ब पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर अवैध बिरोजे से लोड ट्रक व एस्कोर्ट कर रही कार को जब्त कर मामले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिरोजे की बड़ी खेप को मंडी से ला रहे थे। मामले की पुष्टि डीएसपी अम्ब मनाेज जम्वाल ने की है।


इस मामले में पकड़ा गया कैंटर (ट्रक) न्यू ब्रांड है और कैंटर के अभी तक दस्तावेज भी पूरी तरह से बने भी नहीं हैं। जानकारों की मानें तो वन वस्तुओं की अवैध स्मगलिंग में पकड़े गए ऐसे मामलों में जब्त वाहन जमानत पर छूटते कम ही हैं। उधर, सवाल उठ रहे हैं कि जब यह अवैध बिरोजे से लोड कैंटर मंडी से आ रहा था तो इतने लंबे रास्ते में क्यों किसी भी नाके पर इसे चैक नहीं किया गया।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए