Covid19:प्रदेश में कोविड संक्रमण के 103 मामले, इन जिलों में है इतने मामले

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला / धर्मशाला।

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में 103 नए मामले आए हैं। सोलन में एक साथ 36, सिरमौर में 22, मंडी 13, कांगड़ा पांच, शिमला एक, कुल्लू 19 और चंबा में सात नए पॉजिटिव केस आए हैं। दो दिन में प्रदेश में 222 लोग महामारी की चपेट में आए हैं। चंबा जिले में सात नए मामले आए हैं। नए मामले जिले के चूड़ी, किहार,चोंतड़ा और सुराडा ब्लॉक से आए हैं। इनमें से तीन पहले से पाॅजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे।  इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 157 पहुंच गई है और 126 मरीज ठीक हो गए हैं। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब व गिरिपार क्षेत्रों में एक साथ 21 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।


वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के पुत्र (22 ) समेत तीन लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, उपाध्यक्ष समेत उनकी पत्नी व बेटी की कोरोना रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव आई है। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने इसकी पुष्टि की है। मंडी जिले में भी 13 नए मामले आए हैं। कुल्लू जिले में भी एक साथ 19 नए मामले आए हैं।

 इससे हड़कंप मच गया है। सभी संक्रमित कृषि-बागवानी से संबंधित कार्यों के लिए कुल्लू पहुंचे श्रमिक हैं। इन्हें क्वारंटीन किया गया था।  इसके अलावा कांगड़ा जिले में पांच नए केस हैं। सोलन जिले में भी 36 नए मामले आए हैं। इनमें अधिकतर संक्रमित बीबीएन क्षेत्र से हैं और नौ पुलिसर्भ्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4089 पहुंच गया है। 1390 सक्रिय मामले हैं। 2640 मरीज ठीक हो गए हैं। रविवार को आठ और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 18 की मौत हो चुकी है। 34 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए