आज से इन रूटों पर नही दौड़ेगी निजी बसें, नही हो रहा डीज़ल का पूरा खर्चा:यूनियन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। सहयोगी संवाददाता
फ़ाइल फ़ोटो: facebook.com

कोविड काल में डीजल का खर्च भी पूरा न होने के कारण निजी बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने कई रूट बंद करने की तैयारी कर ली है। एसोसिएशन ने चार अगस्त से प्रदेश में करीब 100 बस रूट बंद करने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में अगर हालात ऐसे ही रहे तो अन्य रूटों पर भी बसें कम की जा सकती हैं। अभी प्रदेश में मंगलवार से 100 बस रूट बंद करने का निर्णय लिया है। इससे पहले प्रदेश में 500 रूटों पर निजी बस बसें दौड़ती थीं।

अब 100 बस रूट बंद होने से 400 रूटों पर ही बसें दौड़ेंगी।  भविष्य में इन रूटों को लेकर भी एसोसिएशन बड़ा फैसला ले सकती है। बस किराये में बढ़ोतरी के बाद एसोसिएशन को उम्मीद थी कि धीरे-धीरे सवारियां बढ़ेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। निजी बसों में लगातार सफर करने वाले लोगों ने भी पिछले कुछ दिनों से यात्रा करनी बंद कर दी। रक्षाबंधन त्योहार पर भी खाली बसें सड़कों पर दौड़ती रहीं। 

हिमाचल निजी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा कि एसोसिएशन चार अगस्त से प्रदेश में 500 रूटों में से 100 रूटों को बंद करने जा रही है। जिला ऊना में 18 रूटों से मात्र 10 रूटों पर ही निजी बसें चलेंगी। निजी बस ऑपरेटर लगातार घाटे में चल रहे हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत