हमीरपुर:4 पंचायतों के 4 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
हमीरपुर। न्यूज़ डेस्क

 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला की 4 ग्राम पंचायतों के 4 वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

 आदेश के अनुसार बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत ज्योली देवी के वार्ड नंबर एक गांव उपरली बटेरली में ज्योली लिंक सड़क की बाईं ओर रणजीत सिंह के घर से बिशन दास के घर तक और ग्राम पंचायत कलौहन के वार्ड नंबर एक गांव अकारना में अकारना-घुमारवीं-सलौणी सड़क की दाईं ओर ओंकार देवी के घर से अशोक कुमार के घर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

 इसी प्रकार भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर 8 गांव मुंडखर तुलसी में किशोरी लाल और नंदलाल के घर से जगदीश चंद के घर तक और ग्राम पंचायत बडैहर के वार्ड नंबर 5 गांव बडैहर में जगन्नाथ के घर से बलवंत सिंह के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी तथा आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाईयां, रसोई गैस सिलैंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा घर-द्वार पर ही की जाएगी। इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा कर सकेगा। न तो इधर-उधर घूमेगा और न ही सड़क पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए