हिमाचल में कम ड्रग्स के साथ पकड़े जाने पर नहीं होगी सजा: DGP

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। शिल्पी बेक्टा 
फाइल फोटो: हिमाचल क्राइम न्यूज़


हिमाचल पुलिस प्रमुख ने ड्रग्स समस्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कम मात्रा के ड्रग्स के साथ पकड़े जाने वाले नशेड़ियों से अपराधियों वाला व्यवहार नहीं किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के पुलिस प्रमुख ने ड्रग्स समस्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कम मात्रा के ड्रग्स के साथ पकड़े जाने वाले नशेड़ियों से अपराधियों वाला व्यवहार नहीं किया जाएगा। उन्हें सुधरने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पीछे वजह यह है कि एनडीपीएस ऐक्ट के तहत दर्ज होने वाले केस कई गुना बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में जहां 644 केस दर्ज किए गए थे तो 2023 में इनकी संख्या बढ़कर 2,147 हो गई। यह दिखाता है कि सजा से इसमें कमी नहीं आ रही है।


पुलिस डेटा के मुताबिक, 2023 में एनडीपीएस ऐक्ट में 3118 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 103 महिलाएं और 6 विदेशी शामिल हैं। इनमें से 200 से 250 के पास ही व्यावसायिक मात्रा में नशीला पदार्थ था। अधिकारी ने कहा कि इनमें से अधिकतर नशेड़ी तस्कर हैं, जो अगली खुराक के लिए यह काम करते हैं। डीजीपी अतुल वर्मा ने गुरुवार को पीटीआई से कहा, 'इनमें से कुछ ड्रग्स के आदी अपराधी नहीं हैं। वे स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्हें एनडीपीएस अधिनियम की धारा 64 ए के तहत सुधार का मौका दिया जाना चाहिए, जो कम मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ के साथ पकड़े गए नशेड़ियों को मुकदमे से छूट प्रदान करता है।' उन्होंने कहा कि प्रावधान का कभी राज्य में इस्तेमाल नहीं किया गया।

डीजीपी ने कहा, 'ड्रग्स के नशेड़ियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई है। एनजीओ और रिटायर्ड अधिकारियों को धारा 14 A को लेकर जागरुकता अभियान में लगाया जाएगा। मेडिकल ट्रीटमेंट के जरिए उन्हें सुधार का मौका दिया जाएगा।'

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए