शिमला: देवभूमि में शर्मसार घटना, 9 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला (रामपुर)। ओजस्वी मेहता

फाइल फ़ोटो 

 प्रदेश में नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. देवभूमि को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला शिमला जिले से सामने आया है. पुलिस थाना रामपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां 9 साल की मासूम के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया है. जिसके बाद आरोपी फरार हो गया. दुष्कर्म का आरोपी तलाकशुदा बताया जा रहा है, जिसके बच्चे भी हैं.


मासूम को दरिंदे से पड़ोसियों ने बचाया

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता नेपाली मूल की है. उसके माता-पिता यहां सेब के बगीचे में काम करते हैं. पीड़िता का परिवार किराए के मकान में रह रहा है. पीड़िता के पड़ोसी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर की रात को लगभग 11 बजे जब वो अपने परिवार के साथ अपने क्वार्टर में था, तभी उसे क्वार्टर के पीछे सेब के बगीचे से एक छोटे बच्चे की चीखने की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद वो और उसकी पत्नी फौरन उस ओर गए. जब वो अपने पड़ोसी के क्वार्टर के पास पहुंचे तो चीखने की आवाजें घर के अंदर से आ रही थी. जिसके बाद उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला और देखा की एक व्यक्ति 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जिसे वो अच्छी तरह से पहचानता था. आरोपी ने जब उन्हें देखा तो वो बच्ची को छोड़कर फरार हो गया. इस तरह से पड़ोसियों ने बच्ची को उस हैवान से बचाया.


पॉक्सो धारा के तहत केस दर्ज

रामपुर पुलिस ने नेपाली मूल के शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है. अभी तक वो पकड़ा नहीं गया है. वहीं, पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल करवाया गया.


डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि, "शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा."

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए