खाई में कार गिरी, कॉन्स्टेबल कि मौत, था एक लौता बेटा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। संवाद सूत्र

शिमला ज़िला के ढली थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले जुन्गा इलाके में अश्वनी खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पुलिस कांस्टेबल की घटनास्थल पर मौत हो गई है। 28 वर्षीय अविनाश कुमार पुत्र मेहर चंद जिला कांंगड़ा के शाहपुर स्थित डढंब के रहने वाले थे। अविनाश दो बहनों का इकलौता भाई था।

 वह राज्यपाल की पायलट गाड़ी का चालक था। घटना में दो अन्य घायल हुए हैं, इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना में सचिन व शुभम घायल हुए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला परवीर ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। कार सवार एक व्यक्ति घटनास्थल पर मृत मिला, वहीं दो अन्य चोटिल थे। उन्होंने कहा कि मृतक पुलिस कांस्टेबल है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए