हिमाचल क्राइम न्यूज़
सिरमौर। रवि कुमार

पुलिस के इस एक्शन से हर कोई हैरान दिखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने स्वयं फील्ड में जाकर शहर में कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

सिरमौर जिले में लॉ एंड आर्डर मेंटेन करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा यह कदम उठाया गया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करेगी। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करेगी। यदि इसके बाद भी हेलमेट नहीं पहना तो चालान काटे जाएंगे। वहीं जिले के शहरों में ट्रैफिक को नियंत्रित करने का काम भी सिरमौर पुलिस करेगी। इसके अलावा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। गश्त के दौरान पुलिस लोगों के अधिक संपर्क में रहेगी तो हर तरह की व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि पुलिस पैदल गश्त पर रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने बताया कि उन्होंने बुधवार को स्वयं निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान यातायात व्यवस्था को भी कंट्रोल किया जाएगा। साथ ही पुलिस लोगों को जागरूक भी करेगी। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से