हिमाचल में सामने आए कोरोना के 400 नए मामले, अकेले 91 मंडी में

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला


हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 400 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा 85, मंडी में 55, ऊना 58, सोलन 59, सिरमौर में 38, किन्नौर 5, कुल्लू में 7, चंबा 8, हमीरपुर 6, बिलासपुर 34 और शिमला में 45 मामला आए हैं। कुल्लू जिले में सेना के जवान समेत सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चार मामले कराड़सू गांव और एक अस्पताल में उपचाराधीन मरीज शामिल है। मरीज को उपचार के लिए तेगूबेहड़ अस्पताल के लिए शिफ्ट किया गया है।  बिलासपुर जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खांसी, जुकाम जैसे लक्षण आने पर खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना टेस्ट करवाएं। मंडी जिले में बीएमओ रोहांडा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी समेत 55 पॉजिटिव मामले आए हैं। ऊना जिले में शनिवार को पांच पुलिस कर्मियों समेत रिकॉर्ड 58 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें चार पत्रकार, एक भाजपा युवा नेता, एक स्वास्थ्य कर्मी व नप की कर्मचारी भी शामिल हैं। कांगड़ा में 85 मरीज आए हैं और 12 ठीक हुए हैं।


शिमला में आईजीएमसी के नेत्र रोग विभाग के क्लर्क समेत 45 नए कोरोना पॉजिटिव
वहीं, शिमला जिले में शुक्रवार देर रात से शनिवार रात तक कुल 45 मामले आए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान (आईजीएमसी) में  शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के फ्लू ओपीडी के बाहर घूमने से हड़कंप मच गया। मरीज का चिकित्सकों ने जब टेस्ट किया, तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद मरीज को यहां से शिफ्ट कर आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया। बताया जा रहा है कि यह मरीज बीमार था और फ्लू ओपीडी के बाहर घूम रहा था। वहीं अस्पताल प्रबंधन को जब इसकी सूचना मिली तो उनके हाथ-पांव फूल गए और इसके बाद  व्यक्ति जहां-जहां गया था, उस जगह को सैनिटाइज करवाया।   वहीं एक अन्य मामले 108 एंबुलेंस के कर्मचारी एक मरीज को फ्लू ओपीडी के बाहर छोड़ कर चले गए। टेस्ट करवाया तो वह भी संक्रमित निकला। हालांकि इस मरीज के साथ कोई व्यक्ति नहीं था। बाद में इसकी जांच की गई तो पता चला कि वह बिहार का मूल निवासी है और सोलन में काम करता है।.



इसके अलावा देर रात आई रिपोर्ट में आईजीएमसी के नेत्र रोग विभाग का क्लर्क भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। विभागाध्यक्ष ने क्लर्क के पॉजिटिव आने के बाद एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय को सैनिटाइज किया है। जबकि कैंसर अस्पताल में भी एक मरीज वार्ड में पॉजिटिव आया है। इसे शनिवार सुबह आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जबकि आईजीएमसी के यूरोलॉजी विभाग से एक प्राथमिक संपर्क में आने से पॉजिटिव केस आया है। जबकि केएनएच में मंडी से भेजी गई एक महिला का सैंपल भी पॉजिटिव आया। 4 व्यक्ति न्यू शिमला से पॉजिटिव आए। वहीं फ्लू ओपीडी में लांगवुड के दो व्यक्ति पॉजिटिव आए है। इसके अलावा न्यू शिमला से एक, नाभा से एक, शोघी से एक, चक्कर से एक और एक व्यक्ति सचिवालय से संक्रमित पाया गया है। सीएमओ शिमला डॉ.  सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार देर रात 45 और पॉजिटिव केस आए थे।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

शिमला में चिट्टा सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड डेविड गिरफ्तार, पुलिस ने जीरकपुर से दबोचा

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

Electric cars: क्या इलेक्ट्रिक कार में सफर करने से मितली बढ़ जाती है? जानें मोशन सिकनेस की वजह

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की होगी अहम बैठक, इस्राइल बोला- मिसाइल समर्थन भी बने मुद्दा

कैटी पेरी ने ट्रूडो के साथ साझा की तस्वीरें: निजी पलों की झलक ने फैंस को चौंकाया, डेटिंग की अटकलें तेज

सतलुज नदी में डूबे व्यक्ती की 4 दिन बाद नंगल नहर में मिली लाश