हिमाचल प्रदेश 3 और लोगों कि हुई कोरोना संक्रमण से मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो


प्रदेश में मंगलवार को तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।  मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो मंडी और एक हमीरपुर जिले के बड़ा नौदान का रहने वाला था। मंडी में जहां अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है वहीं हमीरपुर जिला की यह छठी मौत है। मंडी जिले के दो मृतकों में एक शहर के पुरानी मंडी निवासी बुजुर्ग महिला है और एक व्यक्ति चच्योट के जरोल गांव से संबंधित है। तीनों पॉजिटिव नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने तीनों मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर तक नए 38 मामले पॉजिटिव आए हैं। तीनों मृतक गंभीर रोगों से भी पीड़ित थे। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 128 पहुंच गया है। कुल्लू जिले में 25 नए मामले आए हैं। नए मामले गोंपा मनाली, शीतला माता मंदिर, बंजार, लगोटी, शमशी, गड़सा, डूगीलग, तलोगी, तुलगा समेत अन्य भागों से आए हैं। सिरमौर जिले में सात नए मामले आए हैं। 


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से