Shimla: लोकल दबंगों पर जाती भेद-भाव का आरोप, FIR दर्ज़


हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। अमन खांगटा



हिमाचल की राजधानी शिमला के साथ लगती डुम्मी पंचायत में जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है. कई वर्षों से यहां अनुसूचित जाति के लोग जातिवाद का दंश झेल रहे हैं. पीड़ितों का कहना है कि आज भी उनको नाम से नहीं बल्कि जाति के नाम से पुकारा जाता है. मंदिर के दरवाजे उनके लिए बंद हैं, यहां तक कि पंचायत में जो पीने के पानी की बावड़ी है उन्हें वहां बाहर लगे नलके से पानी भरने को कहा जाता है. पीड़ितों द्वारा इस भेदभाव को शिकायत करने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.


शिकायकर्ताओं के मुताबिक भेदभाव करने वाले सभी लोग ऊंची जाति के नहीं हैं, बल्कि केवल चंद दबंग लोग हैं. यह सिर्फ एक पंचायत की कहानीभर नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश के अधिकतर गांवों की कड़वी सच्चाई है. अब 28 वर्षीय एक युवती ने इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है. आरोप है कि गांव के चंद दबंग अपने लिए अलग रास्ता बनाना चाहते हैं ताकि उन्हें पहले से बने उस रास्ते से ना गुजरना पड़े जहां से सभी लोगों (छोटी जाति) का भी आना-जाना है.

इस मुद्दे पर पंचायत की प्रधान राधा से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. पंचायत के उप-प्रधान मनोहर सिंह ने फोन पर बातचीत में कहा कि दबंगई का कोई मामला नहीं है. मनोहर सिंह के मुताबिक पंचायत में जातिगत भेदभाव की शिकायत कभी नहीं आई लेकिन पीठ पीछे यह बातें इसलिए होती हैं क्योंकि बुजुर्गों के समय से प्रथाएं चली आ रही हैं. मंदिर और पानी की बावड़ी को लेकर भी सदियों से चले आ रहे नियमों का पालन किया जाता रहा है. 

हालांकि मनोहर सिंह यह बात तो मान रहे हैं कि जातिगत भेदभाव होता है लेकिन पंचायत में इससे जुड़ा मामला नहीं आया.लक्कड़ बाजार चौकी में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज की है. इस पर एएसपी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि शिकायत में मंदिर कमेटी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला