कांगड़ा: HRTC के आरएम व 2 अन्य कर्मचारी निलंबित

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। नेटवर्क

 हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो देहरा के आरएम और अन्य 2 कर्मचारियों को ऑडिट में अनियमितताओं के चलते सस्पैंड कर दिया गया है। एचआरटीसी देहरा में हुए ऑडिट में कुछ अनियमितताओं के चलते इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। ऑडिट में देहरा डिपो में कुल साढ़े 12 लाख रुपए की गड़बड़ी पाई गई है। 

सूत्रों के अनुसार देहरा डिपो में 9 लाख रुपए की राशि के सरकारी पैसे का गबन किया गया है और साढ़े 3 लाख रुपए की राशि कर्मचारियों को फालतू दे दी गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी देहरा में तैनात 2 कर्मचारियों ने 9 लाख रुपए का घोटाला कर कुछ राशि को अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया था। देहरा में कुछ दिन पहले एचआरटीसी में घोटाला होने की चर्चा थी जिसके चलते ऑडिट बिठाई गई थी। ऑडिट पूरी होने के बाद एचआरटीसी देहरा डिपो में कुल साढ़े 12 लाख रुपए की गड़बड़ी पाई गई, जिसके चलते विभाग ने आर.एम. देहरा, एक सैक्शन ऑफिसर और एक जूनियर असिस्टैंट को गुरुवार को सस्पैंड किया गया है।

 डीएम हमीरपुर अवतार कंवर ने बताया कि एचआरटीसी देहरा डिपो में ऑडिट के दौरान अनियमितताओं के चलते आर.एम. एवं अन्य 2 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऑडिट में  देहरा में 9 लाख की राशि के सरकारी पैसे का गबन पाया गया है और साढ़े 3 लाख रुपए कर्मचारियों को डबल दे दिए हैं जिनकी रिकवरी कर ली जाएगी। डीएम अवतार सिंह ने बताया को तीनों सस्पैंड कर्मचारियों का हैडक्वॉर्टर हमीरपुर सुनिश्चित किया गया है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला