कोरोना संक्रमित भी दे सकेंगे HAS एग्जाम

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी। न्यूज़ डेस्क

कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसके लिए मंडी जिला में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रवण मांटा ने दी। उन्होंने कहा कि कि 13 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाली हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। 

मंडी जिला के सुन्दरनगर में ऑफिसर्ज क्लब बीबीएमबी कॉलोनी के नजदीक स्थित बीसीसी वन प्रशिक्षण केन्द्र खरनौटी को कोरोना पॉजिटिव अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

श्रवण मांटा ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में डॅा. अरुण चंदेल को केन्द्र अधीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। डॉ. चंदेल उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था करेंगे। वे वर्तमान में इस कोविड केन्द्र में सेवा दे रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग परीक्षा केन्द्र में भी ले सकेंगे। 

श्रवण मांटा ने बताया कि यदि कोई भी कोरोना संक्रमित उक्त परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होता है उसे परीक्षा से संबंधित प्रासंगिक सामग्री प्रशासन द्वारा प्रदान की जाएगी।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए