कुल्लू: बेसहारा मानसिक रोगी महिला का चल रहा इलाज़

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू। 

जिला के उपमंडल बंजार के सिधवा गांव में करीब 20 सालों से बेसहारा रह रही मानसिक रोगी महिला को आखिर सहारा मिल ही गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीम के द्वारा महिला के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, अब उसे इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मानसिक रूप से बीमार महिला के बारे में जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रुप से गठित की गई टास्क फोर्स के सदस्य बंजार के सिधवा गांव पहुंचे और उन्होंने वहां जाकर महिला को रेस्क्यू किया। बीमार महिला को उपचार के लिए कुल्लू में भर्ती किया गया है। वहीं महिला का कोरोना टेस्ट भी लिया गया है और कोरोना की रिपोर्ट आते ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

महिला को नारी निकेतन आश्रम शिमला भेजा जाएगा। जहां मानसिक रोग विशेषज्ञ के द्वारा उसका इलाज भी किया जाएगा। गौर रहे कि बीमार महिला पिछले कई सालों से बंजार में इधर-उधर घूम रही थी। बीते दिनों महिला कल्याण समिति की सदस्यों के द्वारा इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष रखा गया था और मीडिया को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। महिला कल्याण समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग रखी थी कि जल्द से जल्द महिला का रेस्क्यू किया जाए और उसका इलाज किया जाए। जिसके चलते अब प्रशासन के द्वारा महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील चंद्र शर्मा का कहना है कि महिला को इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। महिला का कोरोना टेस्ट किया गया है और रिपोर्ट आते ही मानसिक रोग विशेषज्ञ के द्वारा उसका इलाज किया जाएगा। वहीं, प्रशासन के द्वारा महिला को नारी निकेतन शिमला भेजने की व्यवस्था की जा रही है।  गौर रहे कि खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिला का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है और अस्पताल में फिलहाल महिला का इलाज भी किया जा रहा है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला: इंडोनेशिया से आई IPS महिला पहुंची सीएम कार्यालय, मचा हड़कंप

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: शाद्वल और हरिवंशराय बच्चन की कविता- हम ऐसे आज़ाद

PoK Protest: ब्रिटेन की संसद के बाहर जुटे हजारों कश्मीरी, पीओके में सेना की बर्बरता पर जवाबदेही की मांग

निर्मला सीतारमण का प्रेरक अंदाज: मेघालय में खुद भी चाक पर आजमाया हाथ, किया कला को वैश्विक बाजार दिलाने का वादा

Delhi :  इस्राइल के राजदूत को जान से मारने की धमकी, खुफिया विभाग को मिले इनपुट, बढ़ाई गई एंबेसी की सुरक्षा

Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

नोएडा में धधकी कंपनी: केमिकल और थीनर स्टोरेज में लगी आग, 150 दमकल कर्मी जुटे; 600 कर्मचारियों को बाहर निकाला