पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। क्राइम रिपोर्टर


ज़िला कांगड़ा के क्षेत्र पालमपुर से सटे बालकरूपी के गांव झमेतर में विवाहिता की मौत के बाद रविवार को पुलिस पहरे में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले मायके से आए दर्जनों लोग महिला के ससुराल के आंगन में धरने पर बैठ गए कि बेटी का दाह-संस्कार हम नहीं ससुराल वाले ही आकर करेंगे तथा न्याय की मांग की। मायके वालों की जिद पर रविवार शाम को ईशा का पति अजय कटोच आखिर ढूंढ कर पुलिस प्रशासन को घर लाना ही पड़ा। ईशा का दाह-संस्कार पुलिस पहरे में इसलिए करना पड़ा कि कहीं तनाव और न बढ़ जाए।

 ईशा के मायके वालों की जिद को देखते हुए डीसी व एसपी कांगड़ा घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों में बात सांझा कर यह विश्वास दिलवाया कि ईशा के पति अजय कटोच को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है तथा कानून की विभिन्न धाराओं के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कानूनी कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि बालकरूपी पंचायत के गांव झमेतर में शुक्रवार की रात को ईशा कुमारी (24) पत्नी अजय कटोच को घर के कमरे में मृत पाया गया था। यह बताया जा रहा था कि उसने पंखे से फंदा लगाया था लेकिन ईशा के पिता प्रवीन ने यह आरोप लगाया था कि उसकी बेटी ईशा ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी। उसे ईशा की सास मीना कटोच व पति अजय कटोच कथित तौर पर जब से शादी हुई है तब से प्रताडि़त करते रहते थे। 

ईशा की 6 माह की बेटी भी है। रविवार को जब ईशा की मौत हुई थी तब तक ईशा की सास व पति घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और उपायुक्त कांगड़ा भी मौके पर मौजूद रहे।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला: इंडोनेशिया से आई IPS महिला पहुंची सीएम कार्यालय, मचा हड़कंप

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: शाद्वल और हरिवंशराय बच्चन की कविता- हम ऐसे आज़ाद

PoK Protest: ब्रिटेन की संसद के बाहर जुटे हजारों कश्मीरी, पीओके में सेना की बर्बरता पर जवाबदेही की मांग

निर्मला सीतारमण का प्रेरक अंदाज: मेघालय में खुद भी चाक पर आजमाया हाथ, किया कला को वैश्विक बाजार दिलाने का वादा

Delhi :  इस्राइल के राजदूत को जान से मारने की धमकी, खुफिया विभाग को मिले इनपुट, बढ़ाई गई एंबेसी की सुरक्षा

Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

नोएडा में धधकी कंपनी: केमिकल और थीनर स्टोरेज में लगी आग, 150 दमकल कर्मी जुटे; 600 कर्मचारियों को बाहर निकाला