कांगड़ा: रानीताल में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। (रोहित)

रानीताल में एक व्यक्ति के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामले सामने आया है। यहां बनखंडी के चूर्ण गांव के 38 वर्षीय व्यक्ति ने छत के गार्डर से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक रात को छत के ऊपर बने कमरे में ही था। मृतक की पत्नी अपना काम खत्म करके नीचे कमरे में सो गई। पत्नी की रात करीब 2:30 बजे आंख खुली तो उसने देखा कि उसका पति कमरे में नहीं था।

वह पति को देखने छत पर बने कमरे में गई तो उसने देखा कि उसका पति फंदे से लटका हुआ था। इस बात की सूचना स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश देवी को दी गई। प्रधान ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस चौकी रानीताल को दी। घटना की सूचना मिलते ही रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद जानकारी मिलते ही डीएसपी देहरा भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।  
जानकारी अनुसार मृतक चंडीगढ़ में उच्च न्यायालय के वकील के पास बतौर मुंशी कार्य करता था और लॉकडाउन के दौरान से घर पर ही था। मृतक की पत्‍नी के अलावा दो बच्‍चे थे, इनमें नौ साल का बेटा और बेटी पांच साल की है। बताया जा रहा है कि बच्चों के लिए झूला डाला गया था उसी झूले की रस्सी से मृतक ने छत के गार्डर से फंदा लगाकर जान दे दी है। 

अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि मृतक ने आत्महत्या क्यों की। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह राणा ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा ले जाया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला: इंडोनेशिया से आई IPS महिला पहुंची सीएम कार्यालय, मचा हड़कंप

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: शाद्वल और हरिवंशराय बच्चन की कविता- हम ऐसे आज़ाद

PoK Protest: ब्रिटेन की संसद के बाहर जुटे हजारों कश्मीरी, पीओके में सेना की बर्बरता पर जवाबदेही की मांग

निर्मला सीतारमण का प्रेरक अंदाज: मेघालय में खुद भी चाक पर आजमाया हाथ, किया कला को वैश्विक बाजार दिलाने का वादा

Delhi :  इस्राइल के राजदूत को जान से मारने की धमकी, खुफिया विभाग को मिले इनपुट, बढ़ाई गई एंबेसी की सुरक्षा

Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका

नोएडा में धधकी कंपनी: केमिकल और थीनर स्टोरेज में लगी आग, 150 दमकल कर्मी जुटे; 600 कर्मचारियों को बाहर निकाला