बिलासपुर: HRTC के एक कर्मचारी के साथ कार्यलय में हाथापाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बिलासपुर। अनुपम कुमार

बस अड्डा बिना पुलिस सहायता कक्ष के चलते यात्रियों व एचआरटीसी कर्मियों के लिए सुरक्षित नहीं है। बुधवार को करीब तीन बजे बिलासपुर बस अड्डे पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एचआरटीसी के सहायक बस अड्डा प्रभारी के साथ उनके कार्यालय में हाथापाई की घटना को अंजाम दे डाला।

वहां पर उपस्थित अड्डा प्रभारी के बचाव के लिए आए कर्मचारियों के साथ अज्ञात व्यक्ति ने धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज भी किया। घटना पहले कार्यालय के अंदर घटित हुई लेकिन बस अड्डे के बाहर भी अज्ञात व्यक्ति ने बवाल मचाया। इस संदर्भ में सहायक बस अड्डा प्रभारी बलबीर सिंह चंदेल ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व अज्ञात व्यक्ति रफूचक्कर हो चुका था। पुलिस ने हमलावर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

इस बस अड्डे पर इस तरह के वाकया पूर्व में भी पेश आ चुके हैं। पुलिस सहायता कक्ष स्थापित करने के प्रति समाज सेवी संस्थाएं व स्थानीय जनता कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुकी हैं कि बिलासपुर बस अड्डा अति संवेदनशील श्रेणी में आता है जिस कारण अन्य जिलों में स्थित बस अड्डों हमीरपुर, मंडी, कुल्लू व शिमला की तर्ज पर बिलासपुर बस अड्डे पर भी पर्यटकों, यात्रियों, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता कक्ष स्थापित किया जाए, लेकिन आज तक इस मांग को पूर्ण करना किसी ने भी उचित नहीं समझा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए